रिपोर्ट
फूलदेव पटेल, पारु
मुजफ्फरपुर। पारु प्रखण्ड अन्तर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धरफरी में प्रतिभा सम्मान समारोह-2023 का आयोजन किया गया । विद्यालय परिवार की ओर से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मैट्रिक 2023 में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिभा-सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ओम राजपूत को प्रभारी प्रधानाध्यापक समरजीत कुमार ने शाल और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। प्र.शिक्षा पदाधिकारी को शिक्षिका रीना कुमारी एवं कुमारी ऋतंभरा ने शाल और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। स्वागत भाषण शिक्षक इन्द्रजीत बैठा ने किया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं को प्रतिभा-सम्मान-पत्र व कलम देकर सम्मानित किया।
समारोह में अधिकांक प्राप्त करने वाले अनमोल कुमार को 454, इरफान अली 443, जाकिर हुसैन रुस्तम आलम को 440, ज्योति कुमारी 428, किशन कुमार 428, रिशु कुमार 414, निजामुद्दीन 414, नीतेश कुमार 356, संजीदा खातून 359, अहमद अंसारी 315 के अलावा हामीजा खातुन, रोजीद मंसूरी, सौहेह, सुधा कुमारी, रीशु कुमारी, चांदनी शर्मा, पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी, फिरदोस खातुन, शमशेर आलम, रुस्तम आलम, मनीष कुमार, अलोक चंद भारती, हुसैन, संदीप कुमार, रजीत कुमार, सोनू कुमार, मुस्कान कुमारी के साथ अन्य छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी कल के भविष्य निर्माता हैं । विद्यालय परिवार का यह प्रयास सराहनीय है। ऐसे आयोजन से बच्चों में शिक्षा के प्रति ललक बढ़ती है। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क शिक्षा देने के लिए सम्यप धारा ग्रुप बनाया है। जिसमें प्रत्येक विद्यालय से कम-से-कम दस छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन क्लासेस सभी विषयों यथा - हिन्दी, गणित, अग्रेजी, संस्कृति, जीव विज्ञान, समाजिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, इत्यादि की पढाई कराई जाएगी। उक्त ग्रुप के जरिये बच्चों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरितकर मंजिल तक पहुंचने की पहल की जाएगी।
प्र. शिक्षा पदाधिकारी मंजू कुमारी ने छात्र-छात्राओं को अधिक-से-अधिक पढाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया और कहा कि आज की दुनिया में कोई काम कठिन नहीं है। सिर्फ एक पढाई ही है जो मनुष्य को एक अच्छे विचारवान-गुणवान बना सकती है। बच्चे और बच्चियों में कोई अन्तर नहीं रखना चाहिए। बच्चों को संस्कार माता-पिता से लेना चाहिए। वहीं विद्यालय के शिक्षक संजय भगत ने कहा कि बच्चे एक अंकुरित बीज की तरह हैं। बच्चे रुपी बीज को विद्यालय ही एक भूमि है जिसे अच्छी तरह से सिचाई-निकाई कर सफल मार्ग पर जाने की राह दिखाने का काम करता है। आज के आधुनिक युग में शिक्षा का महत्व इतना बड़ा है कि शिक्षित होकर ही नये समाज का निर्माण संभव है। चाहे कृषि ,टेक्नोलॉजी, राजनीतिक आदि क्षेत्र हो सभी के विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि वो अपने बच्चों को विद्यालय से जोड़े रखें। शिक्षक मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षक व विद्यार्थी का संबंध गहरा होता है।इसकी बुनियाद शिक्षा पर टिकी हुई है। समाजिक कार्यकर्ता और शिक्षक संजय किशोर को शाल और डायरी, कलम देकर प्रभारी प्रधानाध्यापक समरजीत कुमार, संजय भगत एवं मनोज कुमार ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक डॉ विकास रंजन, मनीष कुमार, गौरव कुमार, निशांत कुमार के साथ अन्य शिक्षक ज्ञानचंद कुमार, राकेश रंजन, विकास चंदवंशी, सुमेश्वर मिश्र, वीरेंद्र सिंह, रामाधार सिंह डॉक्टर श्यामनाथ राय के साथ अन्य अभिभावकगण सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक समरजीत कुमार एवं मंच संचालन संजय किशोर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ विकास रंजन ने किया। कार्यक्रम का संयोजन सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरणविद फूलदेव पटेल ने किया।




0 टिप्पणियाँ